Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

चुनावी प्रचार में मछली बाजार पहुंचे दिलीप घोष, तृणमूल प्रत्याशी प्रदीप सरकार भी सक्रिय

दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर कथित कटमनी संस्कृति को समाप्त करने तथा बाजार के स्थायी विकास के लिए ठोस कदम उठाएगी

06 Apr 2026

चुनावी प्रचार में मछली बाजार पहुंचे दिलीप घोष, तृणमूल प्रत्याशी प्रदीप सरकार भी सक्रिय

खड़गपुर। खड़गपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष ने सोमवार को वार्ड 19 के खरीदा बाजार में जनसंपर्क एवं गृह संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में लोगों से मुलाकात कर आगामी चुनाव के लिए समर्थन मांगा।
अभियान के दौरान दिलीप घोष खरीदा बाजार और मछली बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने दुकानदारों से बातचीत की। बाजार में बड़ी मात्रा में ताजी सब्जियां और विभिन्न प्रकार की मछलियां देख उन्होंने बाजार की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बाजार में मौजूद व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली तथा कुछ ताजी सब्जियां भी खरीदीं।
व्यापारियों से बातचीत के दौरान स्थानीय समस्याओं का भी जिक्र हुआ। खड़गपुर के पुराने बाजारों में से एक खरीदा बाजार में प्रतिदिन हजारों लोग अपने रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुएं और सब्जियां खरीदने पहुंचते हैं। इसके बावजूद बाजार की व्यवस्था के अनुरूप यहां वर्षों से कोई स्थायी विकास कार्य या समुचित मरम्मत नहीं हुई ।
इस पर दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर कथित कटमनी संस्कृति को समाप्त करने तथा बाजार के स्थायी विकास के लिए ठोस कदम उठाएगी।
उधर, तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप सरकार भी चुनावी प्रचार में सक्रिय हैं। वे भी अपने समर्थकों के साथ विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मतदाताओं से सीधे संपर्क साध रहे हैं। उनका कहना है कि खड़गपुर शहर का विकास “खड़गपुर का बेटा” ही कर सकता है।
उनके गृह संपर्क अभियान में भी अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। हालांकि चुनाव परिणाम ही तय करेंगे कि जनता का समर्थन किसे मिलता है। फिलहाल खड़गपुर की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर दिखाई दे रही है, जबकि कांग्रेस और वाम मोर्चा की पार्टियां वर्तमान में काफी हद तक सीमित नजर आ रही हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनावी प्रचार में मछली बाजार पहुंचे दिलीप घोष
दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर कथित कटमनी संस्कृति को समाप्त करने तथा बाजार के स्थायी विकास के लिए ठोस कदम उठाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News